Uncategorized

गायत्री परिवार का समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान- कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

भटगांव में सात दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का समापन

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार धमतरी द्वारा ग्राम भटगांव में सात दिवसीय नशा मुक्ति जन जागरण अभियान जिसके अंतर्गत जन संपर्क,प्रभात फेरी, प्रोजेक्टर,यज्ञ आदि चलाया गया। जिसके समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अबिनाश मिश्रा कलेक्टर धमतरी, विशिष्ट अतिथि वर्षा रानी चिकन जूरी जनपद पंचायत सीओ, श्रीमती खिलेश्वरी किरण प्रमुख प्रबंध ट्रस्टी गायत्री शक्तिपीठ धमतरी एवं फागू राम साहू सरपंच ग्राम पंचायत भटगांव थे।इस अवसर पर कलेक्टर ने गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गायत्री परिवार एक संगठित संस्था है। गायत्री परिवार का यह कार्य समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बस्तर जिले के कुछ गांवों का उदाहरण देते हुए कहा कि गायत्री परिवार के प्रयास से वह गांव पूरी तरह नशा मुक्त हो गया।
इस अवसर पर श्रीमती खिलेश्वरी किरण ने कहा कि गुरुदेव का विचार कि मनुष्य में देवत्व का उदय एवं धरती पर स्वर्ग का अवतरण को पूरा करने गायत्री परिवार का निर्माण किया।3200 साहित्य की रचना कर विचार क्रांति अभियान चलाया। उन्होंने ने कहा कि हमारा यह अभियान गांव के साथ विद्यार्थियों को नशा से दूर रखने शालाओं में निरंतर चालू रहेगा। सरपंच फागू राम साहू ने गांव के शराब दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग रखी। जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा उपस्थित परिजनों एवं ग्रामवासियों को नशा नहीं करने का संकल्प कराया गया। इसके पूर्व राजिम जिला गरियाबंद के नशा मुक्ति दल द्वारा गांव में रैली, प्रेरणा गीत,नारा,बैनर पोस्टर एवं नुक्कड़ नाटक के साथ जीवंत झांकी का शानदार एवं प्रभावशाली प्रदर्शन कर लोगों को प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक दिलीप नाग ने एवं आभार प्रदर्शन ट्रस्टी शेखन साहू ने किया।कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में हिमांशु साहू,राजकुमार साहू, शेखन साहू,कौशल साहू, गोविन्द मीनपाल,हेमसिंग कंवर,उगेश बंसोर, चेतन साहू,डा रामचंद्र मेश्राम,हरीश सिन्हा, चन्द्र हास बाण्डे, गजानंद साहू, संतोष साहू, कमल साहू, भागीरथी सोनकर,शकुन कश्यप, यशोदा साहू, प्रमिला साहू, लक्ष्मी साहू,सरिता सिन्हा,अनुसूईया सिन्हा, पुष्पा सिन्हा, गीता साहू,श्रद्धा साहू, , पुरषोत्तम निर्मल कर,रामाधार साहू , भुनेश्वर देवांगन,
डामन लाल साहू, जगदीश राव,नानक राम साहू, फूल जी, मोहन गंजीर, मकसूदन मेश्राम सहित बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!