अर्जुनी में 25.46 करोड़ की लागत से बन रहा 132/33 केवी एक्सट्रा हाई वोल्टेज सब स्टेशन, ओव्हरलोड की समस्या से शहरी उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
शहर में लगातार बढ़ते विद्युत खपत के कारण आ रही थी समस्या अप्रैल 2026 तक सब स्टेशन पूरा करने का है लक्ष्य

धमतरी। शहरवासियों को पिछले काफी समय से ओव्हरलोड के चलते कई प्रकार विद्युत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से शहरी विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने अर्जुनी में नया विद्युत सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसका कार्य प्रगति पर है।
बता दे कि नम्बर 2024 से अर्जुनी में सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ हुआ और अप्रैल 2026 तक सब स्टेशन को पूरा करनेे का लक्ष्य रखा गया है। 25.46 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का निर्माण हो रहा है। उक्त सब स्टेशन 132/33 केवी क्षमता का है। उक्त सब स्टेशन के निर्माण के बाद शहरी उपभोक्ताओं का विद्युत खपत जो वर्तमान में चिटौद सब स्टेशन पर पड़ता है उससे राहत मिल पायेगी। और ओव्हरलोड से विद्युत आपूर्ति में होने वाली खराबी में भी काफी हद तक कमी आयेगी।
ज्ञात हो कि धमतरी शहर में 5 सब स्टेशन है जिसमें धमतरी शहर यंत्री आफिस रायपुर रोड, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कलेक्ट्रेट के पास, जोधापुर तथा हरफतराई रोड पर स्थित है यह सभी सब स्टेशन 33/11 केवी के है। चूंकि शहर में साल दर साल विद्युत की खपत बढ़ते जा रही है। ऐसे में इन 5 सब स्टेशन से खपत की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इसलिए चिटौद स्थित 132/33 केवी सब स्टेशन से सप्लाई करनी पड़ती है। चूंकि चिटौद सब स्टेशन से बड़े ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई होती है। इसलिए वहां भी ओव्हर लोड की समस्या है। ऐसे में अर्जुनी में नया सब स्टेशन बन जाने से काफी हद तक ओव्हरलोड की समस्या खत्म हो जायेगी।
शहर में बढ़ती जा रही विद्युत खपत
ज्ञात हो कि धमतरी संभाग अन्तर्गत लगभग 1 लाख 36 हजार और धमतरी शहर में 30 हजार से अधिक विद्युत उपभोक्ता है ग्रामीण उपभोक्ताओं की तुलना में शहरी उपभोक्ताओं की खपत काफी तेजी से बढ़ रही है। पहले एसी व अन्य ज्यादा विद्युत खपत वाले विद्युत उपकरणों की संख्या शहर में कम थी लेकिन तेजी से उपकरणों के साथ विद्युत खपत की मात्रा भी बढऩे लगी है। सामान्य दिनों में तो विद्युत खपत या ओव्हरलोड की समस्या अपेक्षाकृत कम रहती है। लेकिन गर्मी के चौमासे में यह समस्या विद्युत संकट का रुप ले लेती है। जिससे अब नये अर्जुनी सब स्टेशन से राहत मिल पायेगी।
”अर्जुनी में 132/33 केवी सब स्टेशन बन जाने से शहर सहित कई अन्य क्षेत्रो में ओव्हरलोड की समस्या से राहत मिलेगी वर्तमान में चिटौद सब स्टेशन से अर्जुनी, केरेगांव, धमतरी शहर में विद्युत सप्लाई होता जिससे लोड की समस्या रहती है नये सब स्टेशन बन जाने से उपभोक्ताओ को बेहतर सप्लाई मिल पाएगी। ÓÓ
अनिल सोनी
ईई धमतरी संभाग
विद्युत विभाग धमतरी
————————–
