Uncategorized

आत्मानंद स्कूल गोकुलपुर में हुआ यातायात नियम, नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, सड़क सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी

आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गोकुलपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम, नशा मुक्ति, नशे के दुष्प्रभाव, तथा सायबर फ्रॉड जैसे समसामयिक और गंभीर विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इन विषयों के प्रति जागरूक करना, जीवन कौशल से जोड़ना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर प्रेरित करना रहा.कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शैलजा पांडेय के कुशल मार्गदर्शन में शाला परिवार का सक्रिय सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपस्थित रहे.व्याख्याता रविकांत पांडेय, यशवंत सोनवानी,शिक्षकगण लोकेश साहू, राहुल राठौर, पंकज ठाकुर, योगेश्वर साहू, श्रीमती शुभा योगी, श्रीमती दामेश्वरी सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए और बड़ी रुचि के साथ समस्त विषयों को सुना, सवाल भी पूछे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!