Uncategorized

एलएलबी के विद्यार्थी पहुंचे निगम, की सहायक अध्यापकों के स्थानांतरण आदेश को निरस्त करने की माँग

महापौर रामू रोहरा को बताई समस्या, विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता से सुन महापौर ने हर संभव मद्द का दिया आश्वासन


धमतरी। बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के विधि संकाय के विधि सहायक अध्यापकों का नवीन महाविद्यालय कुरुद में अस्थायी पदस्थापना, स्थानांतरण आदेश जारी किए जाने के विरोध में कॉलेज के 240 छात्र-छात्राओं ने महापौर रामू रोहरा को निगम पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की माँग की है।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि नवीन महाविद्यालय कुरुद में अभी विधि पाठ्यक्रम पूर्ण रूप से शुरू भी नहीं हुआ है और वहाँ पहले से ही एक सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं। इसके विपरीत, धमतरी कॉलेज में विधि संकाय के 240 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और दीपावली के तुरंत बाद उनकी आंतरिक और मुख्य परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में अध्यापकों के हटने से विद्यार्थियों का पठन-पाठन कार्य पूरी तरह बाधित होगा, जिससे उनके शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए छात्रों ने उक्त स्थानांतरण आदेश को तुरंत निरस्त करने का पुरजोर आग्रह किया है। महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों की बातों को गंभीरता सुना और हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!