Uncategorized

शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में गांधी मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश कुमार जैन ने किया एक दिवसीय आमरण अनशन

अनेक समाजसेवियो व जागरूक नागरिकों का मिला समर्थन

धमतरी। शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता मितेश कुमार जैन सोमवार को अपने साथियों एवं मित्रों के साथ सिटी कोतवाली के समीप स्थित गांधी मैदान में एक दिवसीय आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से अनशन प्रारंभ कर शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
मितेश कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजसेवी श्री वांगचुक द्वारा शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में धमतरी में यह सांकेतिक एक दिवसीय आमरण अनशन किया जा रहा है। उनका कहना है कि शिक्षा और पर्यावरण दोनों ही देश के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं, जिन पर सरकार और समाज को गंभीरता से कार्य करने की आवश्यकता है।
अनशन स्थल पर उपस्थित मित्रों और शुभचिंतकों ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मितेश जैन के इस प्रयास को अनेक लोगो का समर्थन मिला.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!