Uncategorized

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गौरव सोलर स्काई द्वारा 3 किलोवाट सोलर प्लांट का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आर्थिक बचत और ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में भी एक बड़ा कदम है : रंजना साहू


धमतरी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत गौरव सोलर स्काई द्वारा हितग्राही महात्मा गॉधी वार्ड धमतरी निवासी श्रीमती कामिनी तिवारी पति महेन्द्र तिवारी के निवास में 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया गया। इस सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमति रंजना साहू जी के करकमलों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह आर्थिक बचत और ऊर्जा स्वावलंबन की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। उन्होंने गौरव सोलर स्काई द्वारा स्थापित श्रीमती तिवारी के यहां किए गए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का उद्देश्य हर घर सोलर, हर घर बिजली, हर घर आत्मनिर्भर को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। गौरव सोलर स्काई के छत्तीसगढ़ प्रदेश संचालक पं. सुदेशधर दीवान ने बताया कि इस प्रकार के सोलर प्लांट लगाने से न केवल बिजली बिलों में भारी बचत होती है, बल्कि दीर्घकाल तक निरंतर एवं स्वच्छ ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोमल सार्वा, डीपेंद्र साहू, ेबेनी प्रसाद तिवारी, कृष्णा साहू, सुदेश दीवान और गौरव दीवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस अवसर पर सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में प्रेरणादायक पहल के लिए गौरव सोलर स्काई टीम का आभार व्यक्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!