Uncategorized

सीतानदी क्षेत्र के जंगल में लगे ट्रैक कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ और हिरण


धमतरी। जिले के जंगलो में लगातार वन्य प्राणी की तस्वीरें लगाए गए ट्रैप कैमरे मे कैद हो रही है। शुक्रवार को भी जिले के जंगल से दो वीडियों बाहर आये है, जिसे वन विभाग ने ही शेयर किया है। जो कि एक तेंदुए और एक हिरण का है। जिसमें तेंदुआ एक स्थान पर आराम से बैठा हुआ नजर आ रहा है। वहीं एक हिरण भी जंगल में टहलते हुये नजर आ रही है, हालांकि यह वीडियों जंगल के एक ही स्थान का है या हिरण और तेंदुएं का यह वीडिय़ों जंगल के अलग अलग स्थानों का है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। किन्तु इस वीडियों के बारे में सीतानदी टाईगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक वरुण जैन ने पुष्टि करते हुये बताया कि यह वीडियों शुक्रवार की सुबह, सीतानदी क्षेत्र के जंगल का है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!