Uncategorized

जर्जर हो चुके शिक्षक आवास और पुराना तहसील कार्यालय को डिस्मेनटल करने का निर्णय

विधायक प्रतिनिधि हरख जैन सहित जनप्रतिनिधियों ने स्थल निरीक्षण किया

भखारा- नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 8 स्थित पुराना तहसील ऑफिस , पुराना शिक्षक आवास ,रामलीला मैदान पास साथ ही वार्ड 14 का शौचालय एवं भठेली का पुराना ग्राम पंचायत बरसों से बदहाल है। साथ ही जर्जर हो चुके शिक्षक आवास और पुराना तहसील भवन को डिस्मेनटल करने और वहां पर मंगल भवन एवं दुकान बनाने का निर्णय लिया गया है। जनप्रतिनिधियों ने उक्त स्थल का जायजा लिया।इस अवसर पर नगरवासियों से वर्तमान में आईटीसीटी संचालित हो रहे भवन पर दुकान बनाने के लिए लोगों से राय ली गई। सभी ने उक्त स्थान पर मंगल भवन बनाने एक स्वर में हामी भरी। ज्ञात हो कि नगर पंचायत भखारा वार्ड क्रमांक 8 रामलीला मैदान में शिक्षक आवास पुराना व तहसील भवन जर्जर हो गया है। इस भवन के पास ही आंगनबाड़ी केन्द्र है जहाँ बच्चे खेलते रहते हैं। साथ ही जर्जर भवन जनता के लिए भी खतरा है जिसे संज्ञान में लेकर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, पार्षद अविनाश गौर, मेघनाथ साहू सहित अन्य नागरिक गणों ने ने स्थल निरीक्षण किया। तथा आगे कार्यवाही हेतु अधिकारियों को पुनः पत्राचार की बात हरख जैन ने कही।साथ ही फोन से पुनः अवगत कराया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!