Uncategorized

युवा शिक्षित, जागरूक और संगठित होंगे तो समाज का सर्वांगीण विकास होगा – कोमल संभाकर

ग्राम कुम्हारी में सतनामी समाज का हुआ युवा संवाद कार्यक्रम


धमतरी। ग्राम कुम्हारी (भखारा) में सतनामी समाज के युवाओं को संगठित करने एवं उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह धमतरी जिला सतनामी समाज के युवा नेतृत्व कोमल संभाकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ, जिसमें ग्राम कुम्हारी के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कोमल संभाकर ने कहा कि समाज के युवाओं को जागरूक और संगठित करने के लिए युवा संवाद अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा समाज की रीढ़ हैं। यदि युवा शिक्षित, जागरूक और संगठित होंगे तो समाज का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने भी अपने विचार साझा किए और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कौशल विकास एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस दौरान आदित्य बघेल, राहुल टंडन, मयंक कोसरे, मोनू टंडन, डोमन सोनवनी, भूपेश बघेल, दिलेश्वर बघेल, खिलेश्वर, निखिल, ईश्वर बघेल, कामता चंदेल, विक्रम सोनवानी, डिकेश घृतलहरे, धन्नु बघेल, जगदेव लहरे सहित बड़ी संख्या मे युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!