Uncategorized

गंगरेल में 14 जून को होगी भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता, युवाओं व महिलाओं को खेलों से जोडऩे की पहल

विजेताओं के लिए रखे गए है आकर्षक नगद पुुरस्कार

आज आयोजक खूबलाल ध्रुव ने प्रेसवार्ता लेकर आयोजन के संबंध में दी जानकारी

धमतरी। आज खूबलाल ध्रुव ने जिंजर रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता लेकर बताया कि जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गंगरेल बांध में आगामी 14 जून को भव्य साइकिल रेसिंग प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन जय मां कामाख्या जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में समाजसेवी खुबलाल ध्रुव द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा फिटनेस और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह 6 बजे गंगरेल बांध परिसर से होगा। इस आयोजन में युवाओं और महिलाओं के लिए अलग-अलग रेस आयोजित की जाएगी, जिससे सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। महिला वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 2,500 रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय को 25 हजार रुपये, तृतीय को 15 हजार रुपये, चतुर्थ को 5 हजार रुपये, पंचम को 2,500 रुपये तथा षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाले को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की जा चुकी है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का रेस मार्ग गंगरेल जलाशय से कोटाभर्री, बरारी, मुड़पार, रूद्री होते हुए पुन: गंगरेल जलाशय तक निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता की कुल दूरी लगभग 10 से 12 किलोमीटर रहेगी। प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खूबलाल ध्रुव से मोबाइल नंबर 8319255561 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रदेशभर के युवाओं और खेल प्रेमी ले भाग – खूबलाल ध्रुव
आयोजक खुबलाल ध्रुव ने जिले सहित प्रदेशभर के युवाओं और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला हैं। यह आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी देगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि गंगरेल बांध की प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता जिले के खेल इतिहास में एक यादगार आयोजन साबित होगी।
बेहतर स्वास्थ्य, पर्यावरण व खेल भावना का विकास है है उद्देश्य
प्रेसवार्ता के दौरान खूबलाल ध्रुव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों में खेल भावना का विकास करना, उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगो को स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है। इसके अतिरिक्त आज के दौर में युवा नशा व अपराध की राह पर तेजी से आगे बढ़ते है ऐसे में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य व खेल आदि से जोड़ कर नशा व अपराध से दूर रखना है। उक्त आयोजन के माध्यम से बेटियों को खेलों से जोडऩे की पहल भी महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!