प्रधानमंत्री के जन्मदिन अवसर पर भाजयुमो कुरुद द्वारा किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

सिविल अस्पताल कुरूद में प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरूद के पदाधिकारियों ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर लगाकर युवा मोर्चा के 12 पदाधिकारियों ने ज़रूरतमंदों के लिए रक्तदान किये है, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, अध्यक्षता बी .एम .ओ डाक्टर हेमराज देवांगन, विशिष्ट अतिथियों मे भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहु, कार्यक्रम के संयोजक-भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, भाजपा नगर संयोजक भोजराज चन्द्राकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनेश्वरी निर्मलकर, पार्षद एवं महिला मोर्चा महामंत्री कविता चन्द्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता मालकराम साहू , सुनील चन्द्राकर, हिरेश सिन्हा, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य सत्यम चन्द्राकर, युवा मोर्चा जिला मंत्री हिमांशु साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव चन्द्राकर, महामंत्री बादल चन्द्राकर, भाजपा कार्यालय सूचना मंत्री केवल चन्द्राकर के आतिथ्य में संपन्न हुआ.इस आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने रक्तदाताओं का वंदन-अभिनंदन कर भाजपा की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया.