दुधावा में 88, सोंढुर में 85, मुरुमसिल्ली में 75 व गंगरेल बांध में हुआ 55 प्रतिशत जल भराव
लगातार अच्छी बारिश से जिले के बांधो में जल भराव की स्थिति हो रही बेहतर
गंगरेल बांध में बढ़ी आवक, 15428 क्यूसेक प्रति सेकेण्ड पानी की हो रही आवक

धमतरी। लगातार हो रही बारिश से अंचल में चारो ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। अच्छी वर्षा का असर अब जिले के जलाशयो में भी नजर आ रहा है। जिले के चारो बांधो में जल भराव की स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध की जल संग्रहण क्षमता 32.150 टीएमसी है। वर्तमान में बांध में 19.906 टीएमसी जल भराव है। जिसमें उपयोगी पानी 14.835 टीएमसी है। उपयोगी पानी जल भराव 55 प्रतिशत है। बांध में प्रति सेकेण्ड 15428 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। मुरुमसिल्ली बांध में 4.318 टीएमसी जल भराव है। बांध में 12315 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। 75 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। दुधावा बांध में 8.871 टीएमसी जल भराव हो चुका है। पानी की आवक 17450 क्यूसेक है। बांध में 88 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। सोंढुर बांध में 5.385 टीएमसी जल भराव हो चुका है। बांध में 12197 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और जल भराव 85 प्रतिशत हो चुका है।
बता दे कि सोंढुर बांध में लगातार हो रही पानी की आवक को देखते हुए बांध के सभी 5 गेट खोल दिये गये। और 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। दुधावा बांध से भी 3 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उक्त पानी गंगरेल बाँध में पहुंच रहा था। आज सुबह 9 बजे की स्थिति में गंगरेल से 150 क्यूसेक पानी एचआर केनाल में छोड़ा जा रहा है। मुरुमसिल्ली बांध से डिस्चार्ज नील था। सोंढुर बांध से 17409 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।
