Uncategorized

डॉ शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल प्राचार्या सहित चार गुरुजनो को सेवानिवृति पर सादगी पूर्ण समारोह आयोजित कर दी गई विदाई

डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल प्राचार्या श्रीमती पूनम पांडे व्याख्याता प्रदीप शर्मा श्रीमती सुभद्रा कश्यप श्रीमती कौशिल्या सिन्हा चारो गुरुजनो के सेवानिवृत होने पर स्कूल परिवार कि ओर से एक सादगी समारोह रखकर विदाई किया गया. इस विदाई समारोह मे शुभारंभ मे माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माला व दीप प्रज्वलन उसके अतिथि स्वागत किया गया. इस समारोह मेक्ष चारो सेवानिवृत्त गुरूजनो का श्री फल शाल व उपहार भेंट कर सभी गुरू जनो ने अपने अपने विचार रखे.श्रीमती कश्यप व सिन्हा शिक्षिका इस विदाई समारोह मे अपने बिताये हूए स्कूल के पलो बताये साथ संस्था मे हम सभी परिवार की तरह रहने कि जिक्र किया साथ स्कूल के विकास की भी चिंता किया गया.इसके पश्चात पूनम शिक्षिका व‌ शिक्षक प्रदीप शर्मा ने अपने सेवारत अध्यापन काल के समय अपने अनुभव साझा करते हूए बताया की शिक्षक के रुप अपने समाज को दिशा देना हम लोगो‌‌ की चुनौती थी. बच्चो को शिक्षा के लिए प्रेरित करना बहुत कठिन कार्य होता था बिना समाज पालक व‌ संस्था के सहयोग के बिना संभव नही है.विदाई समारोह के मुख्य अतिथि राजू सोनकर ने कहा हमे शाला विकास समिति के अध्यक्ष के दायित्व मिला तब से लेकर संस्था के सभी शिक्षक शिक्षिका के साथ यहां विकास की चिंता कर रहे है अध्यक्षता प्रतिपक्ष नेता दीपक सोनकर ने कहा की एक साथ चार शिक्षको का विदाई हमारे शाला के विद्यार्थी के लिए पढ़ाई ढप्प होने नही देंगे हम शिक्षा कमजोर नही के लिए अन्य शिक्षको की भी व्यवस्था करेगे. समारोह के विशिष्ट अतिथि के हेमराज सोनी सांसद प्रतिनिधि ने कहा की जिस प्रकार छात्रो‌ के प्रथम गुरु मां बाप होते परन्तु द्वितीय गुरू हमारे शिक्षक गण होते है जो हमारे भविष्य की चिंता करते है साथ हमारे उज्जवल भविष्य की कामना भी करते है. शाला विकास समिति के सदस्य शिव नेताम बंशी लाल साहू रुपा नागदेवे संस्था के शिक्षक शिक्षिका श्रीमती रंजना साहू आलोक मत्सपाल डीपी कोसरे प्राचार्य कमलेश साहू तुकाराम ध्रुव रंजना साहू आलोक मत्स्य पाल ललिता वाहिले परमानंद साहू मनेस सिंह हितांजलि साहू ज्योति सोनकर दिनेश सोनकर चंद्रावती साहू हरिशंकर साहू मोहेंद्र साहू आरती शिंदे हरीश भूआर्य साधना साहू नेहा वर्मा आनंद ठाकुर सरोज गुरुपंचांग आदि उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!