Uncategorized

सुशासन तिहार शिविर में पहुंचीं सभापति कौशिल्या देवांगन, वार्डवासियों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान

धमतरी- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की पहल सुशासन तिहार के अंतर्गत बठेना वार्ड एवं सरदार वल्लभभाई पटेल वार्ड में जनसमस्या निवारण एवं जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सभापति कौशिल्या देवांगन शिविर में पहुंचीं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वार्डवासियों से सीधे संवाद किया।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। वार्डवासियों द्वारा राजस्व, पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली सहित अन्य शासकीय योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से वंचित न रहे। कार्यक्रम में आयुक्त प्रिया गोयल उपायुक्त पीसी सार्वा,एमआईसी सदस्य पार्षद बठेना श्यामलाल नेताम,भारती साहू पार्षद स.व.भा.पटेल वाड, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!