Uncategorized

मां-बेटे ने मिलकर किया रक्तदान, दिया रक्तदान महादान का संदेश

विश्व रक्तदान दिवस : जिला अस्पताल में लगा वृहद रक्तदान शिविर


धमतरी। विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल धमतरी में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला धमतरी अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर की कार्ययोजना के अंतर्गत इस शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर रिलायंस एवं फ्लॉरेंस नर्सिंग कॉलेज के स्वयंसेवकों द्वारा जनजागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रक्तदान के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। रक्तदान महादान की भावना से प्रेरित होकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 09 और जिला चिकित्सालय धमतरी में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कुल 39 लोगों ने इस पुनीत कार्य में भाग लेकर मानवता का परिचय दिया। रक्तदान शिविर में सबसे विशेष दृश्य तब देखने को मिला, जब रुद्री निवासी श्रीमती सुषमा एवं उनके पुत्र श्री शुभम ने एक साथ रक्तदान कर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया कि रक्तदान एक सामाजिक उत्तरदायित्व है, जिसे हर सक्षम नागरिक को निभाना चाहिए। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की नोडल अधिकारी श्रीमती बी. एक्का, चेयरपर्सन श्रीमती प्राप्ति वाशानी, वाइस पर्सन शिवा प्रधान, राज्य प्रतिनिधि डॉ. प्रदीप साहू, सिविल सर्जन डॉ. ए.के. टोंडर, डॉ. आदित्य सिन्हा, डॉ. सरिता दोषी, गुरुशरण साहू, गिरीश कश्यप, अस्पताल सलाहकार हेमराज सोनी सहित अन्य गणमान्यजन, मेडिकल लैब टेक्नीशियन अर्चना साहू, ललिता ठाकुर, बसंत वर्मा एवं आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के अंत में उपस्थित जनों को नियमित रक्तदान करने की शपथ दिलाई गई और यह संदेश दिया गया कि रक्तदान कर हम किसी की जान बचा सकते हैं यही सच्ची मानव सेवा है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!