Uncategorized

खरीदी में नगरी शाखा में अग्रणी, 5440 किसानों ने बेचा 2 लाख 30496 क्विंटल धान

जिले में कुल 11 लाख 73897 क्विंटल धान की हुई खरीदी

धमतरी। धमतरी जिले में 74 कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से 11 शाखाओं के अंतर्गत 100 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। खरीदी शुरु होने के बाद से ही धमतरी शाखा के उपार्जन केन्द्रों में सबसे अधिक धान की खरीदी हो रही थी और 21 नवंबर तक यह शाखा पहले नंबर पर चल रहा था, लेकिन इसके बाद एकाएक नगरी शाखा के उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ गई है। हालांकि धान बेचने वाले किसानों की संख्या धमतरी शाखा की तुलना में कम है लेकिन धान की आवक काफी अधिक है। धमतरी शाखा के उपार्जन केन्द्रों में 5698 किसानों द्वारा 1 लाख 97 हजार 346 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बिक्री किया गया है, जबकि नगरी शाखा में 5440 किसानों से 2 लाख 30 हजार 496 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
उपार्जन केन्द्रों में पड़ा है साढ़े 5 लाख क्विंटल धान
जिले में लगातार धान खरीदी जारी है। 100 उपार्जन केन्द्र में अब तक कुल 11 लाख 73 हजार 897 क्विंटल धान खरीदी किया गया है। खरीदी के साथ ही धान के उठाव की प्रक्रिया भी जारी है। मिलरो द्वारा कस्टम मीलिंग के लिए पंजीयन अनुबंध कराने के पश्चात उठाव आदेशानुसार सोसाटियों से धान मीलिंग के लिए उठाया जा रहा है। राईस मिलरों द्वारा 6 लाख 20 हजार 970 क्विंटल धान उठाव किया गया है, जबकि उपार्जन केन्द्रों में 5 लाख 52 हजार 927 क्विंटल धान उठाव के लिये शेष है।
कुरुद शाखा में 2611 किसानों से खरीदा गया 102160 क्विंटल धान
इधर जिले के कुरुद शाखा में 2611 किसानों से 102160 क्विंटल, करेली 1715 किसानों से 55069 क्विंटल, कोर्रा में 3130 किसानों से 116932 क्विंटल, दरबा में 1257 किसानों से 41511 क्विंटल, नगरी में 1060 किसानों से 33617 क्विंटल, भखारा में 1962 किसानों से 75455 क्विंटल, मगरलोड में 4653 किसानों से 164660 क्विंटल, मरौद में 1399 किसानों से 48757 क्विंटल तथा संबलपुर शाखा में 107894 क्विंटल धान खरीदी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!