Uncategorized

तेंदुए का शिकार कर खाल बेचने के फिराक में लगे तीन आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। एन्टी पोअचिंग टीम को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर यह पता चला कि उड़ीसा चक्कामाल निवासी के द्वारा छग बिरीघाट के पास एक नग तेन्दुआ खाल कि खरीदी बिक्री 27 नवम्बर को दोपहर के समय होना हैं। सूचना के आधार पर एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व तत्काल प्रभाव में आकर बिरीघाट चौक के पास तेन्दुआ खाल समेत कार्तिक पिता धनसिंग गोड़ 45 वर्ष, गोरंगो पिता कार्तिक गोड़ 23 वर्ष, उपेन्द्र पिता श्रीधर रावत 25 वर्ष चक्कामाल आरोपियों को पूछताछ करने के लिए इंदागांव धुरवागुड़ी परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। जिनके विरुध्द वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा के तहत् कार्यवाही कर मुख्य न्यायाधीश देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अन्य संलिप्त अपराधियों की पतासाजी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेंदुआ को जेहर देकर मारने की बात सामने आ रही है। इस कार्यवाही में गोपाल कश्यप सहायक संचालक उदंती नोडल, सुशील सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव धुरवागुड़ी बफर, चन्द्रबली ध्रुव उपवनक्षेत्रपाल एन्टीपोचिंग सब-नोडल उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद, राकेश मारर्कडेय, चुरामन घृतलहरे, ओमप्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, ऋषि ध्रुव, भूपेन्द्र भेडिय़ा, विरेन्द्र कुमार ध्रुव, कविन्द्र मिश्रा, हेमन्त राजपूत, हीरा भूआर्य, बनिता यादव, जानकी बाई राजपूत का योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!