Uncategorized

आज गांव गांव से लेकर ज्ञानवापी तक शिव प्राकट्य की चर्चा, ये समृद्ध भविष्य का संकेत- पँ राजेश शर्मा

ओमकार की शरण मे जाकर ही उद्धार होगा-शिवानंद महाराज

धमतरी. देमार में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है, शिवानंद जो महाराज रोजाना भगवान शिव की बात बता रहे है, कथा सुनने देमार और आसपास के ग्रामीण पहुँच रहे है और शिव कथा सुन कर भगवान भोलेनाथ की कृपा पा रहे है।धमतरी के समाजसेवी पँ राजेश शर्मा भी देमार में शिव कथा सुनने पहुँचे, राजेश शर्मा ने इस मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का बखान करते हुए कहा कि, धमतरी, रुद्री, अर्जुनी, देमार, आज गांव गांव में शिव की कथा चल रही है, शिव प्राकट्य की। चर्चा अब गांव से वाराणसी के ज्ञानवापी तक चल रही है, सबसे छोटी और सबसे बड़ी अदालतों में भी शिव पर चर्चा है, हम भोले भक्त इस बात को अपने आराध्य भगवान पर छोड़ देते है कि कहा कल्याण करेंगे और कहा संहार।

देमार के शिव महापुराण में, भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, रुक्मिणी सोनकर,संगीत जगताप, सरिता यादव, ममता सिन्हा, अनिता सोनकर, रेखा शांडिल्य भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!