चंदनबिरही में सात दिवसीय गीता ज्ञान योग प्रवचन का शुभारंभ, मधु दीदी ने दिया प्रथम दिवस प्रवचन

धमतरी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ग्राम चंदनबिरही के सांस्कृतिक कला मंच में सात दिवसीय श्रीमदभागवत गीता ज्ञान योग प्रवचन का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 3 मई से 9 मई तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा।
कार्यक्रम की दिव्य प्रवचनकर्ता योग शक्ति ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मधु दीदी ने प्रथम दिवस भगवद गीता की रचना, कौरव-पांडव जन्म की कहानी और पात्रों का आध्यात्मिक परिचय दिया। उन्होंने गीता के संदेश को सरल भाषा में समझाया। उद्घाटन अवसर पर जनपद सदस्य प्रमिला रामस्वरूप साहू, सरपंच गोकुल राम ध्रुव, ग्राम विकास समिति से शैलेन्द्र सार्वा, सचिव टूमनलाल, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार साहू, संरक्षक नील कंठ साहू, साहू समाज अध्यक्ष सनत कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष भागबली साहू व रामकृष्ण साहू, हेमप्रकाश गंजीर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी सरिता दीदी संचालिका ब्रह्मकुमारीज जिला धमतरी, अति विशिष्ट अतिथि रहीं। सरिता दीदी ने कार्यक्रम के महत्व एवं वर्तमान में गीता को जीवन में आत्मसात करने के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम को चंदनबिरही सहित आसपास के गांवों के लिए ईश्वरीय उपहार बताया। उन्होंने ग्रामवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमारी गरिमा बहन ने किया तथा आभार प्रदर्शन हेमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।