Uncategorized
हम सब भारतीय एक है , यही है डॉ अंबेडकर का संदेश – सुमन सोमेश मेश्राम

धमतरी। भारतीय संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर डाकबंगला वार्ड पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने अंबेडकर जी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि न जात- पात , न ऊंच-नीच, हम सब भारतीय एक है, यही है अंबेडकर का संदेश है अंबेडकर को विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते है और यह दिवस उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है ।इस अवसर पर सर्व महार समाज के संरक्षक चंद्रभान मेश्राम, श्रवण मेश्राम,सोमेश मेश्राम, गोपाल पवार, रेवाराम रायपुरिया,रामेश्वर सिसोदिया, समाज गण उपस्थित रहे ।
