Uncategorized

सेवा फस्र्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज के तहत छात्राओं को नवाचार एवं स्टार्टअप की दी जानकारी

एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता एवं हैंड्स-ऑन अभ्यास कार्यक्रम


धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फस्र्ट नेशनल इनोवेशन चैलेंज एवं धमतरी जिला शिक्षा, उद्यमिता एवं स्टार्टअप विकास कार्यक्रम के तहत एन.आर.एम. शासकीय कन्या महाविद्यालय, धमतरी में नवाचार, उद्यमिता एवं स्टार्टअप के प्रति छात्राओं में जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की लगभग 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनिता राजपुरिया सहित प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं, स्टार्टअप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा स्थानीय समस्याओं के व्यावहारिक एवं नवाचारी समाधान विकसित करने के संबंध में जानकारी दी गई।
स्टार्टअप और छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति की दी जानकारी
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, धमतरी के प्रबंधक प्रशांत चंद्राकर ने छात्राओं को स्टार्टअप की अवधारणा, उसकी कार्यप्रणाली तथा छत्तीसगढ़ स्टार्टअप नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके व्यावहारिक समाधान विकसित करने तथा उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीजीएस नेटवर्क के उमेश महिलानी ने युवा धमतरी पोर्टल के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उमेश महिलानी एवं स्टार्टअप मेंटर संजय पटेल द्वारा छात्राओं के लिए प्रॉब्लम आइडेंटिफिकेशन पर आधारित हैंड्स-ऑन एक्सरसाइज कराया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!