Uncategorized

एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को रुद्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

लैपटॉप, 8 मोबाइल एवं वनप्लस पैड सहित 2.50 लाख रूपये का मशरूका ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी द्वारा थाना सिविल लाइन रुद्री में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि कुछ आरोपी स्वयं को एंटी करप्शन ब्यूरो का बड़ा अधिकारी बताते हुए उसके घर में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किए तथा गोली मारने की धमकी देकर घर में रखे लैपटॉप, वनप्लस पैड एवं 8 नग मोबाइल फोन को अपने साथ ले गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रुद्री में धारा 319(2), 331(3), 308(4), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 335 एवं 309(4) बीएनएस जोड़ी गई।पूर्व में रामचंद देवांगन, पिता पंचूराम देवांगन, 40 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी, गली नंबर 2 रुद्री,नागेंद्र पटेल, पिता जितन पटेल,34 वर्ष, निवासी पटना, जिला कोरिया उक्त दोनों आरोपियों को पूर्व में ही द 29/11/2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया था।प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी हितेश सिंह, पिता गणेश बहादुर सिंह, निवासी ग्राम सलका बड़कापारा, थाना एवं जिला बैकुंठपुर, जिला कोरिया को रुद्री पुलिस द्वारा कल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!