Uncategorized

महापौर रामू रोहरा क़े प्रयासों से विकास की एक और सौगात:धमतरी से बागतराई तक 2.80 किमी सड़क निर्माण के लिए मिली 4.53 करोड़ की स्वीकृति

महापौर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद रुपकुमारी चौधरी का किया धन्यवाद ज्ञापित

स्वीकृति पर निगम सभापति पार्षद गण व भाजपा नेताओं सहित क्षेत्रवासियो ने जताया महापौर का आभार

महापौर रामू रोहरा क़े प्रयासों से जनता को विकास की एक और सौगात मिली है.धमतरी से बागतराई तक 2.80 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है. जिसके लिए 4.53 करोड़ की स्वीकृति दी गई है. बता दे उक्त सड़क निर्माण की मांग लम्बे समय से क्षेत्रवासी कर रहे थे. उक्त स्वीकृति पर लोगो ने महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया है.इस स्वीकृति पर महापौर श्री रोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री अरुण साव वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सांसद रुपकुमारी चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया है. महापौर क़े प्रयासों से उक्त स्वीकृति मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस निगम सभापति कौशल्या देवांगन अखिलेश सोनकर विजय मोटवानी नरेंद्र रोहरा नीलेश लुनिया पिंटू यादव हिमानी साहू विभा साहू श्यामलाल देवांगन राकेश चंदवानी हेमंत बंजारे अज्जू देशलहरे सहित निगम क़े अन्य पार्षदो व पवन गजपाल विनय जैन आदि भाजपाईयों ने महापौर का आभार माना है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!