Uncategorized

सड़को पर काल बन कर बेलगाम रफ्तार से कतारबद्ध होकर दौड़ती है हाईवा वाहने

रात्रि 10 बजे शहर प्रवेश करने के निर्धारित समय सीमा के पहले ही कई हाईवा घुसती है शहर में

पूर्व में हो चुके है इन हाईवा वाहनों से कई जानलेवा हादसे

धमतरी। धमतरी जिले में महानदी के किनारे कई वैध अवैध रेत घाट है। जहां रोजाना सैकड़ो भारी वाहनों से रेत का परिवहन किया जाता है। लेकिन परिवहन कार्य में हाईवा वाहन चालकों द्वारा नियमों को दरकिनार कर लोगों की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाते है। ऐसे में किसी व्यक्ति को दुर्घटना में अपनी जान गंवाना पड़ता है।
बता दे कि पूर्व में कई बार विरोध व मांग के बाद प्रशासन द्वारा थोड़ी सख्ती बरतते हुए रेत वाली हाईवा वाहने के शहर प्रवेश का समय रात्रि 10 बजे निर्धारित किया गया था। साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि 10 बजते ही एक साथ दर्जनों वाहने शहर में न घुसे कुछ कुछ वाहने ही प्रवेश करें, ताकि यातायात अन्य वाहन चालकों व राहगीरों के लिए घातक न हो। लेकिन वर्तमान में उक्त नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हो रहा है। शहर में हाईवा वाहने 10 बजे से 15-20 मिनट पहले ही शहर प्रवेश करती हैो। और एक साथ ही कतारबद्ध होकर चलते है। इन गाडिय़ों के बीच की दूरी काफी कम होती है। और रफ्तार बेलगाम होती है ऐसे में यदि किसी एक वाहन में अचानक ब्रेक लगाना पड़े तो पीछे के कई वाहन एक साथ अनियंत्रित व दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है। इसलिए हाईवा वाहनों के गति समय व कतारबद्ध चलने पर अकुंश लगाने की मांग की जा रही है। पहले जिन स्थानों पर समय-सीमा पर हाईवा वाहने रुकती थी वहां यातायात जवान तैनात किये जाते थे जो कि 10 बजे शहर प्रवेश नियम क पालन करवाते थे। साथ ही वाहनों के कतारबद्ध शहर प्रवेश व चलने पर रोक लगाते थे। वर्तमान में स्थिति बेलगाम नजर आने पर पुन: लोगो ने यातायात पुलिस को सूचना दी जिस पर कल से यातायात पुलिस द्वारा जवानों की ड्यूटी लगाकर बेलगाम हाईवा पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है।
बढ़ जाती है दुर्घटना की आंशका
ज्ञात हो कि शहर के अधिकांश रिहायशी व प्रमुख मार्गो से होकर हाईवा वाहने रोजाना गुजरती है। रत्नाबांधा रोड से होते हुए रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक, सिहावा चौक से होते हुए सिहावा रोड से वाहने निकलती है। वहीं रत्नाबांधा रोड से अम्बेडकर चौक से होते हुए रुद्री रोड से गोकुलपुर से बिलाईमाता मंदिर मार्ग से टर्न होकर सिहावा रोड पर हाईवा निकलती है। वहीं रायपुर रोड की ओर से आने वाली हाईवा वाहने नया बस स्टैण्ड से सिहावा चौक से टर्न कर सिहावा रोड से खदानों के लिए निकलती है। इस प्रकार शहर का बड़ा एरिया से होकर हाईवा गुजरती है। इसलिए रोजाना हादसे की आंशका बनी रहती है।

”अर्जुनी मार्ग पर यातायात जवानो ंकी ड्यूटी रात्रि में बुधवार से लगाई गई है। जवान निर्धारित 10 बजे के बाद ही गाडिय़ों को आगे बढऩे देते है। साथ ही एक साथ सिर्फ तीन गाडिय़ां छोड़ी जा रही है। ÓÓ
खेमराज साहू
प्रभारी यातायात पुलिस धमतरी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!