Uncategorized

महिला किसान सोनसीर बाई नेताम का रात तक का संघर्ष: विधायक के हस्तक्षेप से रात 8 बजे किसान को मिला न्याय

धमतरी। गुरुवार को माटेगहन सेवा सहकारी समिति में एक महिला किसान श्रीमती सोनसीर नेताम के साथ धान खरीदी को लेकर अन्याय का मामला सामने आया। समिति एवं तहसीलदार द्वारा यह कहकर उनके धान को लेने से इंकार कर दिया गया कि यह रेंग का धान है, जबकि संबंधित धान महिला किसान का स्वयं का उत्पादन था।
इस मनमानी कार्रवाई के विरोध में स्वयं महिला किसान एवं कांग्रेस की जिला महामंत्री श्रीमती अनीता ठाकुर ने नारी शक्ति का परिचय देते हुए दिनभर से लेकर रात 8 बजे तक धरना दिया। प्रशासन की संवेदनहीनता के चलते महिला किसान को मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ा।
लगातार विरोध, धरना और कांग्रेस के दबाव के बाद रात लगभग 8 बजे स्वयं तहसीलदार मौके पर पहुंचे और अंततः महिला किसान का धान खरीदी किया गया।
इस पूरे मामले में धमतरी विधायक ओंकार साहू एवं जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी की महामंत्री श्रीमती अनीता ठाकुर ने मजबूती से हस्तक्षेप किया। उनके दखल और संघर्ष के बाद ही प्रशासन को अपना गलत निर्णय बदलना पड़ा और किसान को न्याय मिला। और उस महिला किसान धान खरीदना पड़ा.इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री श्रीमती अनीता ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। कभी धान के नाम पर, कभी रेंग और डुबान का बहाना बनाकर मेहनतकश किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।वहीं धमतरी विधायक ओंकार साहू ने दूरभाष के माध्यम से कहा किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि वह स्पष्ट और संवेदनशील नीति के तहत धान खरीदी करे। डुबान एवं सीमांत किसानों को बार-बार परेशान करना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भविष्य में किसानों के साथ ऐसी मनमानी हुई, तो विधायक स्वयं आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।उन्होंने यह भी कहा कि डुबान क्षेत्र एवं सीमांत किसानों की धान खरीदी की समस्या लगातार सामने आ रही है, जिसे लेकर प्रशासन को तत्काल स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी किसान के साथ अन्याय न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!