Uncategorized

राज्य सरकार किसानों से कर रही है चोरों जैसा व्यवहार — प्रकाश पवार


धमतरी। जनपद सदस्य एवं कांग्रेस के युवा नेता प्रकाश पवार ने धान खरीदी व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, मानो वे चोर या अपराधी हों।
प्रकाश पवार ने कहा कि किसानों को कम से कम धान बेचने के लिए प्रशासन द्वारा किसी भी समय, बिना पूर्व सूचना के, किसानों के घरों में धान की तलाशी ली जा रही है। जगह की कमी के कारण किसान अपनी उपज को कभी अपने रिश्तेदारों के घर, कभी अन्य सुरक्षित स्थानों में रखता है, लेकिन प्रशासन उसे किसान का धान मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा किसानों को प्रताडि़त किया जा रहा है और जबरन समर्पण फॉर्म भरवाने का दबाव बनाया जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया मेहनतकश अन्नदाता के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने वाली है। प्रकाश पवार ने कहा कि किसानों के साथ चोरों और अपराधियों जैसा व्यवहार करना बेहद निंदनीय है। यह रवैया भाजपा सरकार की किसानों के प्रति दुर्भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। किसी न किसी बहाने से किसानों को परेशान किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और किसान हितों के पूरी तरह विपरीत है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जाए और किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन करने को बाध्य होगी

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!