Uncategorized

संस्कार का सृजन करता है धर्म मंच -:पं.राजेश शर्मा

दोनर में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे जनप्रतिनिधि


धमतरी। समाज में आज यदि कोई चीज पतन के कगार पर पहुंच रही है तो वहां है नैतिक मूल्य तथा मानवीय संस्कार इसे पुनस्र्थापित करने के लिए वर्तमान समय में सबसे बड़े माध्यम के रूप में हमारे धर्म मंच ही अपनी सार्थक भूमिका निभा सकते हैं जिसके लिए शहर के प्रत्येक मोहल्ले तथा गांव-गांव में हो रहे श्रीमद् भागवत रामचरितमानस का आयोजन मील का पत्थर साबित हो रही है उक्त बातें धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा ग्राम दोनर में स्व. विश्राम साहू की स्मृति तथा जनकल्याण हेतु आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चतुर्थ दिवस कही गई श्री शर्मा ने आगे कहा कि भारत की धाम भारत का अध्यात्म भारत की संस्कृति समाज को जोडऩे का संदेश देते हुए विश्व कल्याण की बात करती है जिसकी वर्तमान समय में सबसे ज्यादा विश्व शांति के लिए आवश्यकता है वही व्यास पीठ से पंडित लोचन महाराज ने कहा कि यदि कण-कण में हम अपनी आस्था को समाहित करते हुए ईश्वर के रूप में देखें तो समाज में आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ाने से कोई नहीं रोक सकता यह हमारा ही देश है जहां राष्ट्र को माता कहते हैं धरती, गौ माता, तुलसी जैसे श्रद्धा के केंद्र बिंदु धार्मिक भावनाओं का प्रादुर्भाव करता है इसीलिए भारत की संस्कृति वासुदेव कुटुंबकम पर आधारित होकर विश्व का पद प्रदर्शन करने के लिए आज भी तैयार खड़ी है उपस्थित जनों को नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा तथा भूमि विकास बैंक के पूर्व डायरेक्टर तथा समाजसेवी अरुण बघेल द्वारा भी संबोधित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!