Uncategorized

पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई

धमतरी। धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने जिले के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और नई उमंग लेकर आए।
अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि दीपों का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी की कृपा से सभी के घरों में धन-धान्य की वृद्धि हो और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाएं। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करें।इंदर चोपड़ा ने कहा कि त्योहार के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें। पटाखों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें और पर्यावरण का भी ध्यान रखें। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!