जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनायें

धमतरी। जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने क्षेत्र सहित जिले के सभी नागरिकों को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि दीपों का यह महापर्व सभी के जीवन में नई रोशनी, नई उमंग और नई खुशियां लेकर आए।
कविता योगेश बाबर ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। इस पावन अवसर पर उन्होंने कामना की है कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के घरों में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि हो। हर परिवार में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहे।उन्होंने कहा कि दीपावली के दूसरे दिन मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गौ माता और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए और गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वहीं भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।कविता योगेश बाबर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सभी पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द्र और एकता के साथ मनाएं। समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न रखें और सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें। साथ ही जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि वे भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें।
अंत में उन्होंने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए और जिला निरंतर विकास की ओर आगे बढ़े। उन्होंने सभी जिलेवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की है।
