Uncategorized

जनहित, विकास और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित छत्तीसगढ़ का समग्र बजट, हर वर्ग के सशक्तिकरण का सशक्त रोडमैप है-मोनिका देवांगन

प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया।प्रस्तुत बजट पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती मोनिका देवांगन ने सराहन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश को सुशासन से समृद्धि की ओर ले जाने एवं समावेशी विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
छत्तीसगढ़ की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप गवर्नमेंट ऑफ़ छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जो “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम है।
इस बजट में कृषि एवं ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। किसानों को सशक्त बनाने, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, समर्थन मूल्य व्यवस्था को मजबूत करने तथा कृषि अधोसंरचना के विकास हेतु पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश के अन्नदाताओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।स्वास्थ्य क्षेत्र में जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा पोषण कार्यक्रमों के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से धमतरी जिला अस्पताल के उन्नयन हेतु बजट प्रावधान जिलेवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।शिक्षा के क्षेत्र में नए विद्यालय भवन, छात्रावास, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, कौशल विकास केंद्रों की स्थापना तथा युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं का समावेश इस बजट की प्रमुख विशेषता है। इससे प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे।महिला सशक्तिकरण हेतु स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, स्वरोजगार योजनाओं का विस्तार तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति सुदृढ़ होगी।धमतरी जिले के विकास को गति देने हेतु इस बजट में विशेष सौगातें प्रदान की गई हैं। ग्राम छाती में औद्योगिक केन्द्र के स्थापना के लिए प्रावधान किया गया है, जिससे स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।इसके साथ ही धमतरी–नगरी–बोराई सड़क के चौड़ीकरण हेतु 20 करोड़ रुपये तथा धमतरी–पुरुर–गंगरेल सड़क चौड़ीकरण हेतु 11 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। इन महत्वपूर्ण सड़कों के उन्नयन से आवागमन सुगम होगा, व्यापार, पर्यटन एवं क्षेत्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।
शहरी एवं ग्रामीण अधोसंरचना के विकास के अंतर्गत सड़क, पेयजल, विद्युत, आवास एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों के लिए भी पर्याप्त बजट निर्धारित किया गया है। इससे प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्राप्त होगा।यह बजट सामाजिक न्याय, समावेशी विकास एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक सशक्त प्रयास है। निश्चित ही यह बजट छत्तीसगढ़ एवं विशेष रूप से धमतरी जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!