Uncategorized

अधिवक्ता संघ चुनाव के तहत मतदान : नीरजधर तिवारी व दानीराम साहू के बीच है सीधा मुकाबला

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, क्रीडा, सांस्कृतिक सचिव के पांच पदों के लिए डाले जा रहे वोट


धमतरी। अधिवक्ता संघ के चुनाव का मतदान 10 बजे से जिला न्यायालय परिसर के अधिवक्ता कक्ष में शांतिपूर्ण तरीके से प्रारंभ हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सीधे मुकाबले नीरज तिवारी एवं दानीराम साहू के बीच है वहीं उपाध्यक्ष पद हेतु अजय कुम्भकार व नितीन जांचक, सह सचिव तल्लीनपुरी गोस्वामी व फलेश साहू, योगेश गोलछा, कोषाध्यक्ष के लिए संजय शुक्ला, नरोत्तम सिन्हा व कामतानाथ सिन्हा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव पद के लिए पीयूष देवांगन व परमानंद अग्रवाल प्रत्याशी भी मैदान पर उतर कर अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस प्रकार प्रत्येक मतदाता को पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है प्राप्त जानकारी के अनुसार 364 अधिवक्ताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित है मतदान के तुरंत बाद मतगणना प्रारंभ होगा परिणाम शाम तक आएंगे। अध्यक्ष पद के लिए सीधी टक्कर रही, जबकि कोषाध्यक्ष व सहसचिव पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला रहा। आज न्यायालय प्रवेश द्वार पर विभिन्न प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों के द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाता अधिवक्ताओं के बीच करते हुए देखे गए गौरतलब है कि इससे पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल भुवनेश्वर कुमार सिन्हा द्वारा संपन्न किया गया है। बता दे कि चुनाव अधिकारी के रुप में शांति पूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने अजीत साहू, अशोक कुमार बुधवानी, अजय सोनवानी, यशवंत कौशिक, मोहित देवांगन, गोपी कुर्रे आदि जुटे रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!