Uncategorized

अधिवक्ता संघ कुरुद की कार्यकारणी बैठक में लिए गए अधिवक्ता हितों के निर्णय

अधिवक्ता हितों के लिए कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता- अध्यक्ष रमेश पांडेय

कुरुद-अधिवक्ता संघ कुरुद के पदाधिकारियों कार्यकारणी की आवश्यक बैठक तहसील कार्यालय कुरुद के कार्यालय में हुआ जिसमें अधिवक्ताओ के हितार्थ अनेक विषयो पर चर्चा हुई. संघ के उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु अनेक प्रस्ताव पास हुआ जिसमें अधिवक्ता संघ के सदस्यों की मृत्यु पश्चात पूर्व में संघ द्वारा दिये जा रहे 25000 रुपया को बढ़ा कर 50000 किये जाने अधिवक्ता संघ कुरुद के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण व कुरुद अनुभाग के सभी तहसीलों में अधिवक्ता कक्ष हेतु भवन व पक्षकारों की सुविधा तथा न्याय वयवस्था सस्ता सुलभ व आम लोगो के पहुच के अंदर हो इस हेतु चर्चा कर प्रस्ताव पास किया गया l इस बैठक में प्रमुख रूप से संघ के संरक्षक अधिवक्ता एल पी गोस्वामी अध्यक्ष रमेश पांडेय उपाध्यक्ष नरेश डिंगरे ममता सोनकर सचिव यशवंत साहूकीड़ा सचिव हेमंत निर्मलकर कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू ग्रंथालय प्रभारी राजेश साहू कार्यकारणी सदस्य एनेन्द्र साहू सूरज प्रकाश लांबा विश्वेश्वर साहू लोकेश दत्त भार्गव नीतू तोडेकर उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!