Uncategorized

परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चो की शंकाओ को किया गया दूर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 है संचालित

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पिल्ले के संरक्षण में एवं सचिव श्रीमती पुष्पा साहू के आदेशानुसार हेल्पलाईन नम्बर 18002334363 संचालित है। परीक्षा परिणाम के पूर्व विद्यार्थियों के मन में परीक्षा परिणाम के भय से होने वाले तनाव के प्रबंधन, कैरियर,विषय चयन संबंधी मार्गदर्शन के लिए 7 मई 2024 को मनोवैज्ञानिक,कैरियर काउंसलर डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. वर्षा वरवंडकर, उपसचिव जे के अग्रवाल के मार्गदर्शन में हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार साहू के नेतृत्व में सहायक प्राध्यापक श्रीमती मनीषी सिंह, श्रीमती प्रीति शुक्ला, सिरीज पॉल, द्वारा परीक्षार्थियों अभिभावको में परीक्षा परिणाम से पूर्व उनके मन में आने वाले विभिन्न प्रकार के प्रश्नो समस्याओ का त्वरित निराकरण किया गया। हेल्पलाईन में विभिन्न जिलों से रिजल्ट कब तक आयेगा, फिक्स डेट बता सकते है क्या? तनाव हो रहा है मेरा रिजल्ट कब आयेगा? कितने नंबर में पास होते है? अंकसूची सुधार की प्रक्रिया क्या है? अंकसूची गुम हो गया है, द्वितीय प्रति प्राप्त करने के लिये क्या करना होगा? जैसे विभिन्न प्रश्न पूछे गये। मण्डल के हेल्पलाईन नम्बर पर आज कुल 70 फोन कॉल आये। आगामी दिवस 8 मई को प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक श्रीमती मोनिका साहू, मनोवैज्ञानिक कैरियर काउंसलर मनोचिकित्सक के द्वारा समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!