Uncategorized

हर्षित नाहर बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा धमतरी के जिला सोशल मीडिया प्रभारी

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मकबूल इकबाल खान की सहमति तथा कोर ग्रुप के निर्णय और जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर मोर्चा जिलाध्यक्ष आबिद अली ने जारी की। नई कार्यकारिणी में हर्षित नाहर धमतरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्षित नाहर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आम जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!