Uncategorized

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के हर्षित नाहर जिला सोशल मीडिया प्रभारी,डूंगरमल (पिंटू) डागा जिला उपाध्यक्ष व संकेत बरडिया बने जिला मंत्री

नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से पहुंचाएंगे आम जनता तक

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी के अल्पसंख्यक मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, संगठन महामंत्री पवन साय, रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, जिला संगठन प्रभारी किरण बघेल, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मकबूल इकबाल खान की सहमति तथा कोर ग्रुप के निर्णय और जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस की अनुशंसा पर मोर्चा जिलाध्यक्ष आबिद अली ने जारी की। नई कार्यकारिणी में हर्षित नाहर धमतरी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, डूंगरमल (पिंटू) डागा को जिला उपाध्यक्ष, व संकेत बरडिया को जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उक्त युवा नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने हर्षित नाहर से सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आम जनता तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।साथ ही जिला उपाध्यक्ष पिंटू डागा और जिला मंत्री संकेत बरडिया से पार्टी के रीति नीति को जन जन तक पहुँचाने एवं कल्याण कारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा जताया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!