Uncategorized

राष्ट्र कार्यों के सम्यक संतुलन में जनगणना की है महत्वपूर्ण भूमिका- पं.राजेश शर्मा

भाजपा नेता जनगणना में आमजनता की सहभागिता हेतु पहुंचे वार्डों में

धमतरी- जनगणना के प्रथम चरण में प्रगणक घर-घर पहुंचकर आवास से संबंधित विभिन्न जानकारियां का संलग्नकरण कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र के उत्थान में सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं को पूरे प्लानिंग के तहत धरातल पर उतरने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में यह सारे तथ्य एवं आंकड़े एक माध्यम बनेंगे इसी केंद्र सरकार सहित शासन प्रशासन के पवित्रा मनसा एवं भावनाओं मे अपने को समायोजित करने का आग्रह करने हेतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सदस्य पंडित राजेश शर्मा शहर के विभिन्न क्षेत्रों स्टेशन पारा,अर्जुनी थाना, रायपुर रोड सहित शहर के अनेक क्षेत्रों में पहुंचकर प्रगणक सहित आम जनता को प्रोत्साहित एवं इस कार्य में सहयोग करने की बात कहते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में अभियान के तहत चलाया जा रहा यह जनगणना का कार्य राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का एक सार्थक माध्यम बनता है क्योंकि किसी प्रकार के असंतुलन को दूर करते हुए समता मूलक समाज का निर्माण में तथ्य एवं आंकड़ों के महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए इस राष्ट्र कार्य में सभी भाग लेकर अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!