Uncategorized

अयोध्या तीर्थ योजना के तहत श्रद्धालुओं को भावपूर्ण माहौल मे किया गया रवाना

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के नेतृत्व में टीम ने श्रद्धालुओं को दी विदाई, की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना

भखारा-छत्तीसगढ़ शासन की अयोध्या तीर्थ योजना रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र से चार श्रद्धालुओं का चयन धमतरी में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। चयनित श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में भगवान श्रीरामलला के दर्शन हेतु रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में श्रद्धालुओं का गुलाल एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। साथ ही आई-कार्ड वितरित कर यात्रा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सावधानियों की जानकारी भी दी गई।तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में श्रीमती भानू बाई निषाद, ताराचंद साहू, धिरजा बाई साहू एवं उत्तरा बाई साहू शामिल हैं।कार्यक्रम में हरख जैन, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, शोभा साहू, पूनेश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश सरकार की सराहनीय पहल है, जिससे आमजन को भगवान श्रीरामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।सीएमओ हरि पावरिया,नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के नेतृत्व में पूरी टीम ने श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!