Uncategorized

सामान्य सदस्य से प्रामाणिक कार्यकर्ता बनाने का उपक्रम है प्रशिक्षण – शशि पवार

भाजपा धमतरी जिला प्रशिक्षण वर्ग 22 एवं 23 मई को बालोद में होगा

*ऑनलाइन पंजीयन, ऑनलाइन शुल्क भुगतान तथा ऑनलाइन क्विज के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र*

भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत शक्ति केंद्र, मंडल, जिले से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पृथक पृथक प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन संगठन एवं पार्टी के प्रत्येक स्तर के जनप्रतिनिधियों का भी प्रशिक्षण कराये जाने की योजना पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व की है। छत्तीसगढ़ में मंडल स्तर के प्रशिक्षण मार्च एवं अप्रैल माह में सफलता पूर्वक संपन्न हो चुके हैं। जिलों के प्रशिक्षण वर्तमान में चल रहे हैं। इसी तारतम्य में धमतरी जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 22 एवं 23 मई को बालोद के माहेश्वरी समाज भवन में होना सुनिश्चित हुआ है। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिला प्रशिक्षण वर्ग जिला धमतरी वर्ग नियंत्रक ठाकुर शशि पवार ने बताया कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी की रीति, नीति एवं नेतृत्व से प्रभावित होकर नित नए लोग पार्टी की सदस्यता लेते हैं। पार्टी में प्रारंभ से ही एक निश्चित अवधि के अंतराल में प्रशिक्षण कराने की परंपरा रही है। पार्टी अपने प्रामाणिक कार्यकर्ताओं की बदौलत पहले अपने विचारधारा के समर्थकों को पार्टी का सदस्य बनाती है और उसके बाद उसका बाकायदा प्रशिक्षण करा कर उसे कार्यकर्ता बनाती है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद भी जैसे जैसे कार्यकर्ताओं के दायित्व में परिवर्तन होता है प्रत्येक स्तर पर पार्टी इसे प्रशिक्षित करता कार्यकर्ता का परिमार्जन करती है। जिला प्रशिक्षण महाअभियान में जिला स्तर के समस्त दायित्ववान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण आगामी 22 एवं 23 मई को आयोजित किया गया है। लगभग 200 कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण का लाभ लेंगे। संगठन जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल तथा प्रशिक्षण महाअभियान हेतु धमतरी जिले के प्रभारी आलोक ठाकुर की मॉनिटरिंग में जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, कार्यक्रम के जिला संयोजक महेंद्र पंडित, जिला महामंत्री राकेश साहू, चेतन हिंदुजा सहित प्रशिक्षण वर्ग की जिले की टीम ने मंडल अध्यक्षों के साथ अनेक बैठकें कर प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित सभी पहलुओं का बारीकी से मंथन कर उसके श्रेष्ठ क्रियान्वयन की रूपरेखा बनाई है।
दो दिन तक चलने वाला यह प्रशिक्षण वर्ग पूर्णतः आवासीय होगा। जो कार्यकर्ता यहां प्रशिक्षण लेने आयेंगे वो वर्ग समापन के पश्चात की प्रशिक्षण स्थल से बाहर जायेंगे। प्रशिक्षण वर्ग हेतु पंजीयन ऑनलाइन किया जा रहा है। इसका शुल्क भी कार्यकर्ता सरल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। प्रशिक्षण हॉल में प्रवेश करने के पूर्व सभी को अपना मोबाईल बाहर जमा कराना होगा। पूर्णतः अनुशासित ढंग से सत्र संपन्न होंगे। अलग अलग 12 से अधिक सत्रों में प्रदेश से विषय विशेषज्ञ आकर अपने अपने विषयों का प्रतिपादन करेंगे। उद्घाटन सत्र के पूर्व ध्वजारोहण होगा। कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनी दिखाई जायेगी। वंदे मातरम एवं राजगीत के साथ वर्ग की शुरुआत होगी।
सत्र में प्रमुख रूप से पार्टी के इतिहास एवं विकास, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता विकास – गुण आचरण एवं दायित्व बोध, हमारी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका, स्थायी कार्यक्रम – बूथ प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम इत्यादि, देश के समक्ष चुनौतियां (राजनैतिक एवं सामाजिक), सोशल मीडिया का उपयोग/ मीडिया प्रबंधन, विचार परिवार, कार्य विस्तार तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर इत्यादि विषय प्रमुख होंगे। इसके अलावा व्यावहारिक सत्र भी होंगे जिसमें लाभार्थी सम्पर्क, सोशल मीडिया IT एवं AI, मातृशक्ति समूह संपर्क,कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन तथा विमर्श (नैरेटिव) जैसे विषयों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। संध्या काल में भोजन उपरांत सांस्कृतिक आयोजन की प्रस्तुति कार्यकर्ताओं द्वारा दी जाएगी। प्रातः काल योगाभ्यास एवं प्रार्थना होगी।
इस प्रकार समस्त कार्यक्रम पूर्णतया गरिमापूर्ण, सादगी युक्त परन्तु उच्च आदर्शों के साथ होंगे।
प्रशिक्षण में जिले के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सभी सदस्य, मोर्चों के जिले के पदाधिकारी सहित जिला स्तर के विभिन्न कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि अपेक्षित हैं। सभी को विधिवत आमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया गया है तथा उनके ऑनलाइन पंजीयन का काम भी लगभग पूर्ण हो चुका है।
विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं की एक बड़ी टीम भी बनाई गई है। जिसमें मंचीय व्यवस्था, जलपान व्यवस्था, अतिथि सत्कार एवं स्वागत, स्थल सजावट, वस्तु भंडार (साहित्य विक्रय केंद्र) जैसे सभी कार्यों के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की पृथक पृथक टीम बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!