Uncategorized

नवरात्रि आराधना व शक्ति का पर्व है – कविता योगेश बाबर

खरेंगा व ढीमरटिकुर में नवरात्र के अवसर पर नाचा गम्मत प्रतियोगिता में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य


धमतरी। नव जागरण दुर्गोत्सव व नव दुर्गोत्सव समिति खरेंगा व ढीमरटिकुर में तत्वाधान में सात दिवसीय नाचा गम्मत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कविता योगेश बाबर थीं। श्रीमती बाबर ने कहा कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर इस प्रकार के आयोजन होने से हमारे धर्म और संस्कृति के बारे में हमारी आने वाली पीढिय़ों को ज्ञान एवं संदेश मिलता है उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति की देवी है जिसे हम सती के रूप में भी जानते हैं जो सत युग के राजा दक्ष की पुत्री दाक्षायणी के नाम से भी जानी जाती है माता इन नौ दिनों में अलग अलग नौ रुपों में इस धरती पर अपनी उपस्थिति देती है इन नौ दिनों में मानव को माता की उपासना करनी चाहिए जब जब इस धरती पर असुरों का आतंक बढ़ा तब तब माता उनके विनाश के लिए अलग अलग रूपों में प्रकट होकर उनके अत्याचार का सर्वनाश किया है कार्यक्रम के इस अवसर पर समिति के संरक्षक रामखिलावन साहू प्रकाश साहू श्रीमती नंदा ध्रुव मंगलु राम गंजीर मोहन साहू सरपंच डॉ जगदीश साहू श्रीमती लक्ष्मी निषाद पंच फागेश्वरी दीवान पंच एवं बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!