Uncategorized

भाजपा के गजेन्द्र कंवर, अखिलेश सोनकर, विजय मोटवानी, तल्लीनपुरी गोस्वामी, कुलेश सोनी व निलेश लुनिया ने जीता रिकार्ड मतों से चुनाव

गोकुलपुर वार्ड भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र कंवर ने रिकार्ड सर्वाधिक 856 मतो से किया जीत दर्ज

धमतरी नगर निगम के 40 में से प्रत्येक वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत

धमतरी। कल नगरीय निकाय चुनाव के तहत धमतरी नगर निगम चुनाव के तहत मतगणना हेतु बनाये गये स्ट्रांग रुम में मतो की गिनती हुई । जिसके पश्चात परिणाम की घोषणा हुुई जिसमें भाजपा को निगम के 40 में से 27 वार्डो में जीत मिली है। इनमें कुछ वार्ड है जिनमें भाजपा प्रत्याशियों ने रिकार्ड मतो से जीत दर्ज किया है।  बता दे कि वार्ड क्रमांक 23 गोकुलपुर में भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र कंवर को 1350 मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सविता कंवर को 494 वोट मिले। इस प्रकार जीत का अन्तर 856 रहा। जो कि धमतरी नगर निगम के इस चुनाव में सर्वाधिक मतो से जीत रिकार्ड है। वहीं वार्ड क्रमांक 18 विंध्यवासिनी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सोनकर को 1140 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सोनकर को 401 वोट मिले। इस प्रकार अखिलेश सोनकर ने 739 मतों से जीत दर्ज किया है। जो कि रिकार्ड है। बता दे कि अखिलेश सोनकर शहर भाजपा मंडल महामंत्री है। भाजपा में काफी सक्रिय है। वार्ड में सोनकर परिवार की छवि काफी अच्छी है। वार्ड क्रमांक 11 आमापारा वार्ड भाजपा प्रत्याशी विजय मोटवानी को 924 वोट मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश गुप्ता 217 वोट मिला। वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी मीना बैगा नाग तीसरे नम्बर पर रही। उन्हें 124 मत ही मिला। इस प्रकार विजय मोटवानी ने 707 मतो से जीत दर्ज किया है। जो कि रिकार्ड है। श्री मोटवानी लगातार दूसरी बार आमापारा वार्ड से चुनाव जीता है। पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष है। वार्ड व शहर विकास के मुद्दे पर सक्रिय रहे है। वार्ड क्रमांक 8 नवागांव के भाजपा प्रत्याशी तल्लीनपुरी गोस्वामी को 1064 मत मिले। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी संजु साहू को 427 वोट मिले. इस प्रकार 637 मतो से जीत दर्ज किया। तल्लीनपुरी दूसरी बार पार्षद निवार्चित हुए है। वार्ड क्रमांक 25 अम्बेडकर वार्ड भाजपा प्रत्याशी कुलेश सोनी को 811 मत मिला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी जीतेन्द्र साहू को मात्र 193 वोट मिले। इस प्रकार कुलेश सोनी ने 618 मतों से जीत दर्ज किया। श्री सोनी सालों से भाजपा में सक्रिय है। वार्ड क्रमांक 14 सदर उत्तर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी निलेश लुनिया को 1048 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शमीना अंजुम को मात्र 446 मत मिले। इस प्रकार निलेश लुनिया ने 602 मतो से जीत दर्ज किया है। श्री लुनिया दूसरी बार पार्षद निर्वाचित हुए है। शहर भाजपा मंडल महामंत्री है। भाजपा में सक्रिय है।
1 वोट से हारे निर्दलीय पवन लिखी, 3 वोट से जीते कांग्रेस प्रत्याशी सूरज गहरवाल
मतगणना के पश्चात कई रोचक व कड़ी टक्कर वाले परिणाम भी सामने आए, सबसे ज्यादा करीबी मुकाबला वार्ड क्रमांक 39 रिसाईपारा पश्चिम वार्ड रहा जहां कांग्रेस प्रत्याशी योगेश लाल को 358, भाजपा प्रत्याशी सुभाष चन्द्राकर को 299 व निर्दलीय पवन 357 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्दलीय प्रत्याशी को 1 वोट से पराजित किया। वार्ड में भाजपा तीसरे नम्बर पर रही। वहीं वार्ड क्रमांक 1 हटकेशर में कांग्रेस प्रत्याशी सूरज गहरवाल को 643 व भाजपा प्रत्याशी संतोष मड़ामे को 640 वोट मिले। इस प्रकार यहां भाजपा प्रत्याशी मात्र 3 वोट से पराजित हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!