Uncategorized

रिकार्ड 739 मतों से जीत के पश्चात नवनिर्वाचित विंध्यवासिनी वार्ड पार्षद अखिलेश सोनकर ने निकाला विजय जुलूस

वार्डवासियों से मुलाकात कर सहयोग के लिए जताया आभार

बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही विकास प्राथमिकता होगी, शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक वार्डवासियों को दिलाया जायेगा – अखिलेश सोनकर

धमतरी। धमतरी नगरीय निकाय चुनाव के तहत कल मतगणना हुई जैसे ही मतो का रुझान आना शुरु हुआ। वार्ड क्रमांक 18 विंध्यवासिनी वार्ड में भाजपा समर्थकों में खुशी बढऩे लगी और तीसरे राउंड के पश्चात स्पष्ट हो गया कि वार्ड के भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सोनकर को 1140 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सोनकर को 401 वोट मिले। इस प्रकार अखिलेश सोनकर ने 739 मतों से जीत दर्ज किया है। जो कि रिकार्ड है। जीत के साथ ही समर्थको व वार्डवासियों ने श्री सोनकर को जीत की बधाई देकर खुशियां मनाना प्रारंभ किया जो कि रात तक जारी रहा। जैसे ही अखिलेश सोनकर निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त कर वार्ड पहुंचे वार्डवासियों ने फूलमालाओं व आतिशबाजियों से उनका सम्मान किया। फिर समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ विजयी प्रत्याशी अखिलेश सोनकर ने वार्ड में विजयी जुलूस निकाला। सम्पूर्ण वार्ड में बाजे गाजे के साथ श्री सोनकर ने भ्रमण किया और वार्डवासियों से आशीर्वाद प्राप्त कर उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित कर आभार जताया।
ज्ञात हो कि अखिलेश सोनकर शहर भाजपा मंडल महामंत्री है। भाजपा में काफी सक्रिय है। वार्ड में सोनकर परिवार की छवि काफी अच्छी है। वार्डवासियों का भरपूर समर्थन उन्हे मिला है। इसीलिए रिकार्ड 739 मतों से श्री सोनकर जीत दर्ज किया है। श्री सोनकर ने कहा कि वार्डवासियों ने जिन उम्मीेंदो के साथ उन्हें चुनाव जीताया है उन पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करुंगा। वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही विकास प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक वार्डवासियों को दिलाया जायेगा।
विजय जुलूस के दौरान अनीता सोनकर धनेश सोनकर शिव नेताम मदन साहू राजा साहू रामेश्वर सोनकर रुपेश निर्मलकर योगी सोनकर वेद नारायण कुमार कुंदन प्रजापति लोकेश देवांगन विनोद निर्मलकर हरियाणा निर्मलकर नरेश महार दीपक साहू मनोज पटेल गणेश सोनकर परमेश्वर सोनकर दसरू सोनकर सूरज सोनकर निलेश सोनकर मुकेश हरिराम साहू नरेश दिनेश पटवा रितेश गोलडी जय ध्रुव, अरुण यादव सुमित्रा सेन उषा ध्रुव सरस्वती सोनकर श्याम सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!