Uncategorized

अतुल कृष्ण महाराज की भव्य श्रीराम कथा के आयोजन की तैयारियों के संबंध में हुई धर्मप्रेमियों की बैठक

श्रीराम कथा के आयोजक पं. राजेश शर्मा ने दी कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी


धमतरी। आयोजन कर्ता समाजसेवी पं. राजेश शर्मा द्वारा रामलीला मैदान में आगामी 23 दिसंबर से भव्य श्रीराम कथा कराई जाएगी। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी है। इस संबंध में विवेकानंद नगर के महालक्ष्मी ग्रीन में राधाकृष्ण भवन में बैठक हुई, जिसमें श्रीराम कथा के आयोजक व समाजसेवी पं. राजेश शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में चर्चा हुई कि शहर के सभी 40 वार्डों में पंपलेट वितरित कर स्थानीय निवासियों को श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। श्रीराम कथा पंडाल में 28 एवं 29 दिसंबर की रात भक्तिमय श्याम भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वृंदावन से आई राधा किशोरी भजन प्रस्तुत करेंगी। इसके अतिरिक्त, दिसंबर की रात 8 बजे अनामिका अंबर जैन द्वारा श्रीराम भक्ति पर आधारित काव्यात्मक भजन का कार्यक्रम होगा।
बैठक में पं. राजेश शर्मा ने कहा कि श्रीराम हमारी आस्था और प्रेरणा हैं। इस पावन कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होगी। उन्होंने 23 से 31 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस भव्य श्रीराम कथा में अधिक से अधिक लोग जुड़ें, इसके लिए घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रित करने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने सभी वर्गों बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठों से इसमें सक्रिय रूप से हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में शहर के सभी 40 वार्डों की तैयारियों की समीक्षा की गई। व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गई। आयोजन के पहले दिन 23 दिसंबर को मथुरा-वृंदावन से आए अतुल कृष्ण भारद्वाज के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलन और कथा का शुभारंभ होगा। हर दिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। 24 दिसंबर को शिव-पार्वती विवाह, 25 को श्रीराम जन्मोत्सव, 26 को बाल लीला एवं अहिल्या उद्धार, 27 को श्रीराम-सीता विवाह और परशुराम संवाद शामिल हैं। 28 दिसंबर को श्रीराम वनवास एवं केवट प्रसंग, 29 को भरत चरित्र एवं शबरी प्रसंग, 30 को सुंदरकांड, और अंत में 31 दिसंबर को श्रीराम राजतिलक, हवन-पूर्णाहुति और प्रसादी वितरण होगा। बैठक में दीपक लखोटिया, प्रकाश शर्मा, निर्मल बरडिय़ा, महेन्द्र खंडेलवाल, योगेश गांधी, देवेन्द्र मिश्रा, नंदू जसवानी, अरूण चौधरी, राजेन्द्र शर्मा, सुनील साहू, ईश्वरी पटवा, हेमलता शर्मा, संगीता जगताप, सरिता यादव, लक्खूभाई भानुशाली, नंदू लोधी, भागवत साहू, कुलेश सोनी, पिन्टू यादव, संतोष सोनकर, शैलेष रजक, चंद्रकला पटेल, बीथिका विश्वास, यशोदा सोनकर, अनीता अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!