Uncategorized

अनियंत्रित मोटर सायकल सड़क किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड से टकराई,चालक व पीछे बैठे व्यक्ति की मौत


धमतरी। अनियंत्रित मोटर सायकल सड़क किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड से टकरा गया जिससे गंभीर चोट क़े चलते मोटर सायकल चालक व पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई. बंधुराम पटेल, उमाशंकर निषाद, हेमंत पटेल द्वारा मगरलोड थाना आकर बताया कि 14 दिसंबर को उनका बड़ा भाई भुनेश्वर पटेल अपने मो.सा. क्रमांक सीजी 05 – 1176 में गांव के तुलाराम निषाद को लेकर मगरलोड आया था.जो मगरलोड से वापस अपने गांव डुमरपाली जा रहा था, कि ग्राम अमलीडीह में तालाब मोड़ के पास शाम करीबन 7:35 बजे अपनी मो. सा क्रमांक सीजी 05- 1176 की मृतक भुनेश्वर पटेल द्वारा तेज गति लापरवाही व खतरनाक ढंग से चलाकर रोड किनारे लगे दिशा सूचक बोर्ड से टकराकर एक्सीडेंट हो गया था, जिससे मो. सा. चालक भुनेश्वर पटेल एवं पीछे बैठे तुलाराम निषाद के सिर एवं सीने में गंभीर चोट लगा है जिसे 108 वाहन की साहयता से शास. अस्पताल मगरलोड लाया गया जहां डॉ. द्वारा चेक कर भुनेश्वर पटेल एवं तुलाराम निषाद का मृत्यु होना बताया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!