Uncategorized

विकास का संकल्प लेकर जनता की भलाई का कार्य ही महापौर की है पहचान-कैलाश कुकरेजा

धमतरी के विकास के लिये महापौर की दृढ़ इच्छाशक्ति है कारगर - प्रकाश थारवानी

धमतरी- धमतरी के विकास के लिये महापौर रामू रोहरा की दृढ़ इच्छा शक्ति से किये गये नेक कार्य सफल होते है ईश्वर भी साथ होते है उक्त बाते चेम्बर ऑफ कामर्स के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश थारवानी ने धमतरी शहर के दो मुख्य मार्गों के लिये 103 करोड रूपये की स्वीकृति पर कही। उन्होने आगे कहा की यह क्षेत्र की जनता की जीत है उक्त दोनो मार्गों की स्वीकृति से कहीं न कहीं व्यापार पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। छ.ग. चेम्बर ऑफ कार्मस एण्ड इन्डस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष कैलाश कुकरेजा ने उक्त दोनो मार्गो की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विकास की रफ्तार और तेज होगी विकास का संकल्प लेकर जनता की भलाई के लिए किये गये कार्य ही महापौर की पहचान है।
छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स जिला धमतरी के सदस्य ने उक्त मार्गो की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए महापौर रामू रोहरा को बधाई दी है बधाई देने वालो मे दिनेश रोहरा, आलोक पाण्डे, सुरेश वरल्याणी, विनोद पाण्डे, राजेश आहुजा, सन्नी वाशानी, रमेश मिन्नी, श्याम लच्छ्वानी, मिहिर पटेल, लक्ष्मण लालवानी, अनिल अग्रवाल, दीपक मंगलानी, आलोक कुमार, प्रमोद कुमार, रमेश दिवानी, महेश चावला, विजय शर्मा, अमित अग्रवाल, राजमल राखेजा, भूपेश अंबानी, मितेश जैन, प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!