Uncategorized

मुजगहन स्कूल के छात्र छात्राओं को दिलाया गया नशा मुक्ति का संकल्प

शरीर और मन को बीमार करने का एक प्रमुख कारण नशा पान है - दिलीप नाग


धमतरी। नशा मुक्त जागरुकता अभियान के अंतर्गत शा उ मा वि मुजगहन में गायत्री परिवार धमतरी द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को जीवन भर नशा नहीं करने का संकल्प कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक दिलीप नाग ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, निरोग, सुंदर एवं दीर्घायु जीवन जीने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना है। शरीर और मन को बीमार करने का एक प्रमुख कारण नशा पान है। नशा नाश की जड़ है। नशा करने से केवल हानि ही हानि है। नशा करने से नैतिक एवं चारित्रिक पतन,तन, मन, धन की बरबादी, हिंसा, अत्याचार, अपराध में बढ़ोतरी एवं जानलेवा गंभीर बीमारी होती है। गायत्री परिवार द्वारा लोगों को गायत्री मंत्र की साधना, यज्ञीय आयोजन द्वारा बुराई छोडऩे का संकल्प,जन जागरण अभियान, प्रोजेक्टर से जानकारी, शालाओं में प्रार्थना एवं गोष्ठी के माध्यम से नशा छोडऩे प्रेरित किया जा रहा है। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिजन किशोर कौशल के प्रभारी नारायण कौशिक ने बताया कि सफलता प्राप्त करने सबसे पहले लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए। अपने स्वयं के संकल्प शक्ति द्वारा नशा से छुटकारा पा सकते हैं। सरपंच होमेश्वर साहू ने कहा कि निरंतर प्रयास करने से जीवन में सफलता निश्चित ही मिलेगी शालेय जनभागीदारी के अध्यक्ष नारायण सेन ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर ही सफलता मिलती है। एक अच्छे विद्यार्थी की पहचान शालेय अनु शासन का पालन करना है। इसके बाद जिला समन्वयक दिलीप नाग द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं सदस्यों को नशा नहीं करने का संकल्प कराया गया। नशा मुक्ति अभियान से संबंधित चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के ब्लाक समन्वयक उगेश बंसोर, व्याख्याता गण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती उषा साहू एवं आभार प्रदर्शन शाला की प्राचार्या श्रीमती मोनिका गोस्वामी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!