Uncategorized

पेंशन, वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगो को लेकर जिले के डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

धमतरी। अखिल भारतीय डाक सेवक संघ के आह्वन पर जिले के डाक सेवको ने मुख्य डॉकघर परिसर में धरना पर बैठ डाक सेवको द्वारा मांगो को लेकर जमकर हल्ला बोला गया। डाक सेवक संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन साहू एवं सचिव योगेश साहू ने बताया कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर डाक सेवक अपने-अपने ब्लाक में धरना पर बैठ आंदोलन का समर्थन कर रहे है। इसके तहत धमतरी के 37 कुरुद के 26, नगरी के 34 एवं मगरलोड के 9 सहित कुल 106 डाक सेवक 12 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है। डाक सेवक संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह साहू ने बताया कि उनकी सात सूत्रीय मांगे है। इसमें 8 घंटे का काम पेंशन सहित सभी शासकीय लाभ, कमलेश चंद कमेटी की सभी सिफारिश लागू, सेवा निर्वहन लाभ में वृद्धि सामान काम सामान वेतन के तहत नियमिति कर्मियों की भांति सालाना वेतन वृद्धि सहित अन्य मांग है। उक्त मांगों को लेकर डाक सेवको द्वारा जमकर हल्ला बोला गया। साथ ही जब तक मांगे पूरी नही होगी आंदोलन में डटे रहने की चेतावनी दी है। डाक सेवको के हड़ताल में बैठने से पत्र वितरण, पार्सल वितरण सहित अन्य कार्य प्रभावित होने के आसार है। आंदोलन में मुख्य रुप से कोषाध्यक्ष सीमा साहू, अमन नागवंशी, प्रतिज्ञा साहू, एम. साहू, प्रीति साहू, मनीष साहू, सुनील, भावसिंग सिन्हा, तेजराम, कृतिका साहू, कमलदेव, ललित ध्रुव, पीतांबर, गया प्रसाद सोरी, फिरतू राम, मेहतरु राम, धर्मेन्द्र साहू, पुष्पा कंवर सहित बड़ी संख्या में डाक सेवक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!