Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा प्रदेश में पहली आदिवासी मुख्यमंत्री बनने पर है प्रसन्नता

कहा प्राकृतिक संसाधनों के विनाश के बिना आदिवासी क्षेत्रो के विकास की है उम्मीद

धमतरी। आज नई सरकार के गठन के तहत भाजपा विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रुप में शपथग्रहण किया। जिसमें प्रदेश सहित देश भर के दिग्गज नेता शामिल होंगें। छग के वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए। बता दे कि श्री नेताम को सीएम आफिस से शपथ ग्रहण में शामिल होने का आमंत्रण मिला था। जिसके तहत वे समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर चर्चा करते हुए अरविंद नेताम ने कहा कि पहली बार आदिवासी बाहुल्य छग राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री बना है। इस बात पर उन्हें प्रसन्नता है। उन्होने उम्मीद जताई है कि अब छग में आदिवासियों की हितों की रक्षा के साथ ही आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
श्री नेताम ने कहा कि देश के केन्द्रीय नेतृत्व को बधाई जिन्होने आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। इसके पश्चात छग को प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री की सौगात दी। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजाति समाजो से सम्पर्क कर आदिवासी क्षेत्रो के विकास को नई गति देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय आदिवासी वर्ग के साथ ही सभी वर्गो का समुचित विकास करेंगे। जनजाति समाज से होने के कारण समाज के मनोभाव को समझेंगे। आदिवासी इलाके के विकास के लिए उन्हें अन्य क्षेत्रो से अलग देखना आवश्यक है। सामान्य तौर पर विकास को औद्योगिक करण से मापा जाता है। इसलिए औद्योगिककरण आवश्यक है लेकिन प्राकृतिक संसाधनों का विनाश नहीं किया जाना चाहिए। श्री नेताम ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री साय जनजाति वर्ग के भावनाओं को गहराई से समझेंगे। और आदिवासी विकास को नई गति देंगे। उम्मीद है कि अब सरकार व जनजाति समाज के बीच संवादहीनता खत्म होंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!