Uncategorized

कुरुद नगर पालिका क़े 27 दुकानों की नींलामी मे रिकॉर्ड 291 व्यवसाईयो ने लिया भाग

25 दुकानों के नीलामी से प्राप्त होंगा 11 करोड़ 80 लाख 14 हज़ार का राजस्व

कुरूद नगरपालिका ने फिर से आज इतिहास रचा है, बायपास रोड के दुकान नीलामी मे सर्वाधिक 291 व्यवसायियो ने भाग लिया.
नगर पालिका परिषद कुरूद द्वारा मंगल भवन कुरूद में बायपास मुख्य मार्ग में छोटे, बड़े सभी व्यवसाय के लिए 27 दुकानो की नीलामी सार्वजनिक रूप से नगरपालिका द्वारा किया गया, 27 दुकानों में सिर्फ़ दो दुकान थर्ड जेंडर और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के दुकानों मे कोई भी लोग नीलामी में भाग नही लिये 25 दुकानों के नीलामी में 11 करोड़ 80 लाख 14 हज़ार राजस्व प्राप्ति
होगी, जिसमें लगभग 6 करोड़ के सर्व सुविधा युक्त काम्पलेक्स, रोड, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करके कुरूद के सर्व सुविधा युक्त व्यवसाय काम्पलेक्स बनने जा रहा है, शेष राशि से कुरूद को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए नगरपालिका को ऋण करके नगर के प्रत्येक वार्डों में विकास कार्य किया जायेगा.अब तक के रिकॉर्ड मे कुरूद की सबसे बड़ी नीलामी बोली थी, जिसमें नगर के व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर भागीदारी निभाई है.
नगरपालिका कुरूद अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने बधाई देते हुए कहा कुरूद नगर के व्यापार जगत को आगे बढ़ाने के लिए व्यापारियों को बधाई देते है, विष्णु के सुशासन में अजय के विकास रथ को निरंतर कुरूद में चलाते रहेंगे, विधायक अजय चन्द्राकर को दिल से धन्यवाद देते है जिन्होंने नगरपालिका को इस कीमती ज़मीन को दिलाने में विशेष रूचि लेकर अपना सर्वाधिक सहयोग प्रदान किये है, हमारे परिषद के सभी पार्षदों को हार्दिक बधाई के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते है परिषद में संकल्प पारित कर कुरूद के सबसे सर्वसुविधायुक्त काम्पलेक्स बनाने के लिए सहयोग प्रदान किया है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!