डिजिटल प्रशिक्षण अभियान: सरल ऐप के माध्यम से डॉ बीथिका विश्वास ने कार्यकर्ताओं को किया प्रशिक्षित

धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल प्रशिक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में डॉ. बीथिका विश्वास द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, रीति-नीति, विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका तथा देश के विकास में पार्टी के योगदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं कार्यप्रणाली से बेहतर ढंग से परिचित कराना है, ताकि वे समाज के बीच संगठन के कार्यों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत कर सकें।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी (क्विज़) आयोजित की जाती है। सफलतापूर्वक प्रश्नोत्तरी उत्तीर्ण करने वाले कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किया गया ।
भाजपा का यह डिजिटल प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के ज्ञानवर्धन, संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने और डिजिटल माध्यमों से उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
