Uncategorized

राजिम कुंभ मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर,5 वर्षीय बच्ची की मौके पर मौत

राजिम कुंभ मेला जा रहे बाइक सवार परिवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें 5 साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.
मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है। ग्राम कल्ले निवासी लुकेश साहू अपने पत्नि रेखा साहू, बच्ची सृष्टि साहू और भावेश साहू के साथ बाइक से राजिम मेला घुमने के लिए जा रहे थे। ट्रक ग्राम कल्ले से होते भखारा रोड से जगदलपुर जा रहा था।गांव से तेज रफ्तार गुजरते हुए ट्रक ने मोटरसाइकिल में सवार परिवार को ठोकर मारी। जिससे बच्ची ट्रक के चक्के के नीचे आ गई। मोटरसाइकिल में सवार माता-पिता और छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रक को जब्त कर लिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!